फादर चकल्लका ने आंगनवाड़ी पर पिलाई पोलियो की दवा
ग्वालियर-मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय पोलियो अभियान के तहत आज गांधी 34 पारदी मोहल्ला आंगनवाड़ी केन्द्र पर 0-5 साल के 12 नौनिहाल बच्चों को फादर जोसेफ चकलक्कल एवं ब्लेसिंग चैरिटी फाउंडेशन के संस्थापक शंकर पॉल ने जिंदगी के दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर, पोलियो बूथ का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम पोलियो बूथ संचालिका श्रीमती प्रीति आर्य ने मुख्य अतिथि फादर जोसेफ चकलक्कल जी का फूल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों को चॉकलेट दी गई। इस अवसर पर बूथ पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की ए एन एम मैडम प्रतिभा सिंह, सहायक श्रीमती सरोज भरदले, सेविका वैष्णवी श्रीवास्तव, प्रीति आर्य,नीलम भरदेले, सोनू भरदेले, नन्हे मुन्ने बच्चों सहित अनेक लोग उपस्थित थे।