गायत्री चेतना केंद्र पिटो पार्क,एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू में गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
*गायत्री परिवार के 27 सदस्यों ने 40 दिवसीय अनुष्ठान का लिया संकल्प*
ग्वालियर 24 जून बुधवार को विद्वान आचार्यो द्वारा विधि विधान से मंत्रो चार के साथ आज प्रातः 8:00 बजे से गायत्री यज्ञ 10:30 बजे गायत्री माता का पूजन श्रीमती नीतू अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में काफी संख्या में परिजनों ने भाग लिया परिजनों द्वारा गायत्री माता गुरुजी एवं माता जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम के दौरान गायत्री जयंती से 2 अगस्त 26 तक। 27 परिजनों ने 40 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया , गायत्री महायज्ञ श्रीमती कमला भदोरिया, श्रीमती कमला गुप्ता, द्वारा संपन्न कराया गया,गायत्री पूजन आचार्य श्री रविंद्र तंबोली द्वारा कराया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर विक्रम सिंह,संतोष सिंह,श्रीमती पुष्पा कुशवाह, यशवंत सिंह, डॉ आरती सिंह, प्रकाश थोरात,दीपा चौरसिया, शिवकुमार गुप्ता,श्रीमती क्रांति बेनीवाल,श्रीमती दयावती चौहान, राजेंद्र सिंह, ट्रस्टी शिविर सिंह चौहान सहित भारी संख्या में गायत्री परिवार उपस्थित रहा
मीडिया प्रभारी राजू पंडित