सीएमएचओ ने डबरा सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, अस्पताल स्टाफ में हड़कंप

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए  नये  नवेले सीएमएचओ डॉ. एम.एस. सागर ने बुधवार को सिविल अस्पताल डबरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली, इसके चलते उन्होंने अच्छी खासी नाराजगी जताई और सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान दवा स्टोर में पुराना जनरेटर पड़ा मिलने पर डॉ. सागर ने स्टोर कीपर से नाराजगी जताई और सीबीएमओ को उसे राइट ऑफ करने के निर्देश दिए। प्रसूति गृह में जाकर उन्होंने प्रसूता महिलाओं से भोजन की गुणवत्ता, समय पर उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। डायलेसिस मरीज द्वारा इंजेक्शन न मिलने की शिकायत पर सीएमएचओ स्टोर कीपर प्रशांत सक्सेना को तुरंत इंजेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। तो वहीं नई बिल्डिंग में लगी सीमेंट की गुणवत्ता पर सवाल उठाने पर डॉ. सागर ने एनएचएम ग्वालियर के सब इंजीनियर को जांच के आदेश दिए। सीबीएमओ की रेडियोग्राफर और बीएमडब्ल्यू के लिए पॉली बैग्स की मांग पर उन्होंने उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अंत में सीएमएचओ ने स्टाफ से साफ कहा, सुविधाएं मैं दूंगा, लेकिन काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, जो जरूरत हो मुझे बताएं। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह ही डॉक्टर सागर ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया है और वह लगातार जिले के विभिन्न अस्पताल तथा डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->