व्यापारी वर्ग के समग्र हितों की रक्षा का वादा, समग्र विकास विजनः सुरेश बंसल

ग्वालियर। ग्वालियर में व्यापारी हितों की रक्षा के वायदे तो सब करते है, लेकिन अब वायदों के जमाने गये, काम करने वाला व्यापारी नेता चाहिये जिसका विजन अलग हो वह व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा के साथ साथ समग्र विकास की सोच रख सकें। यह विचार मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस से संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल ने व्यक्त किये।
शुक्रवार को उन्होंने इस प्रतिनिधि से एक चर्चा में कहा कि अब व्यापारी व व्यापार के हितों के साथ पूरे ग्वालियर अंचल में सेक्टर स्तर पर व्यापार की जरूरत है, ताकि ग्वालियर शहर में आये दिन यातायात जाम, बाजारों में वाहनों की बढ़ती संख्या व्यापार को प्रभावित कर रही है। आम ग्राहक अब बड़े बाजारों में भीड़ व जाम के कारण आने से कतराते है, जिससे इस समस्या का समाधान हम चेंबर के माध्यम से समग्र रूप से कर पायेंगे। मप्र चेंबर आफ कामर्स में कई बार कार्यकारिणी सदस्य रहे सुरेश बंसल 2007 से 2010 तक कोषाध्यक्ष, 2015 से 2019 तक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके है। सरल, सौम्य व्यवहार के सुरेश बंसल बेहद हंसमुख और यारी निभाने वाले व्यापारी है। वह नजरबाग मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष व श्री अग्रवाल महासभा में रिकार्ड मतों से जीतने वाले अध्यक्ष है। उनकी लोकप्रियता अग्रवाल समाज के अलावा सभी समाजों में है। बीते वर्ष में वह श्री अग्रवाल महासभा का दो दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन कर सबके दिलों दिमाग पर छाये है। अग्रसेन पार्क दौलतगंज का निर्माण उन्होंने अग्रवाल नवयुवक संघ के महामंत्री रहते हुये कराया और पहली बार ग्वालियर में अग्रवाल युवक युवती सामूहिक विवाह सम्मेलन में 121 जोड़ों का विवाह आयोजन में मुख्य भूमिका अदा करने के कारण वह अग्रवाल समाज के लाड़ले हैं। 
कैला मैय्या के सेवादार व अनन्य भक्त
संयुक्त अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश बंसल कैला महारानी के अनन्य भक्त हैं। वह कैलादेवी करौली में वासुदेव प्रसाद, बैकुंठी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आधुनिक धर्मशाला का निर्माण करा चुके है और नवरात्रि में ग्वालियर से पैदल यात्रा भी कर चुके है।
ग्वालियर में नये बाजार क्षेत्र सेक्टर स्तर पर साडा में बने
क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेश बंसल विकासवादी सोच रखते है। उनका मानना है कि अब नया ग्वालियर साडा क्षेत्र में विकसित हो, वहां सेक्टर स्तर पर बाजार व्यवसाय हो जैसे सेनेटरी, हार्डवेयर, किराना, टिम्बर, इलैक्ट्रोनिक्स, लोहा, फूड के बाजार सेक्टर व जोन स्तर पर हो, वहां थोक के भी बाजार विकसित हो, उनके गोदाम बने, वहां ट्रकों से सामान उतरे और ग्वालियर के बाजारों में छोटे वाहनों से आये, जिससे बाजारों में बड़े वाहनों की आमद पर रोक लगेगी। 
छोटे कन्फेक्शनरी व खानपान के सेंटर भी बने
सुरेश बंसल का यह भी कहना है कि वह लगातार व्यापारी हित व समाजसेवा में सक्रिय रहते हैं। चेंबर के मंच से अब वह साडा व ग्वालियर शहर के बाहर आउटर रिंग रोडों पर खानपान के सेंटर विकसित करने पर ध्यान देंगे, वहीं साडा में छोटे कन्फेक्शनरी उद्योगों की स्थापना की भी पहल करेंगे। 
घने बाजारों में अंडर फायर प्रेशर सिस्टम लगे
क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश बंसल का कहना है कि ग्वालियर के घने बाजारों में अंडर ग्राउंड वाटर फायर सिस्टम लगे, ताकि आगजनी की घटनाओं में तुरंत आग पर काबू पाया जा सकें। बंसल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, नेहरू मार्केट, सराफा बाजार, टोपी बाजार, दही मंडी, दौलतगंज, डीडवाना ओली में यह सिस्टम लगाने की पहल करनी चाहिये। इसी के साथ छोटे फायर वाहन की भी व्यवस्था होनी चाहिये, जो आगजनी के समय गलियों में जा सकें।  

posted by Admin
206

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->