प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूरदृष्टि के धनीः विधानसभा अध्यक्ष तोमर

- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत हुआ आयोजन
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूरदृष्टि के धनी है। प्रधानमंत्री ने आज के साथ देश के उदयीमान कल का निर्माण करने के लिये प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण को क्रांतिकारी योजनाओं के माध्यम से मजबूत आधार दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की बदौलत श्रमिकों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना शुरू की गई है। वर्ष 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य के निर्माण को लेकर शुरू की गई इस योजना में लगभग एक लाख करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इससे साढ़े तीन करोड़ से अधिक रोजगार सृजन किए जायेंगे। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन के तत्वावधान में आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में कहीं।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्ष 2014 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से देश में 6 करोड़ कर्मचारियों की सदस्यता थी जो अब बढ़कर 8 करोड़ से अधिक हो गई है। इस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में ढाई करोड़ से अधिक रोजगार सृजन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के माध्यम से हुए हैं। श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 2014 में श्रमिकों को मात्र 100 से 200 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलती थी। जिसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आर्थिक व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 11वी अर्थव्यवस्था थी जो अब चैथी अर्थव्यवस्था बन गई है। कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि खुशी की बात है देश में पहली बार भविष्य निधि संगठन से जुड़े कामगारों के खातों में एक साथ 2400 करोड़ रुपए की धनराशि पहुँचाई गई है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना निश्चित ही प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये लिए गए संकल्प में महती भूमिका निभायेगी। 
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ने कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करने के साथ-साथ नियोक्ताओं को भी अपने कामगारों को इनसेंटिव देने के लिये प्रोत्साहित किया है।  क्षेत्रीय आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सत्य वर्धन गौतम ने स्वागत उदबोधन दिया। साथ ही जानकारी दी कि ग्वालियर के भविष्य निधि संगठन कार्यालय में लगभग 2 हजार संस्थान पंजीकृत हैं। इन संस्थानों द्वारा 18 हजार नए रोजगार दिए गए हैं। साथ ही 35 हजार कामगारों को पुनः रोजगार प्रदान किया गया है। आज के आयोजन में प्रधानमंत्री द्वारा ग्वालियर कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं के खातों में कुल मिलाकर लगभग 4 करोड़ रुपए की धनराशि पहुंचाई गई है। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि ग्वालियर नगर निगम भी सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है। नगर निगम के कुल लगभग 7 हजार कर्मचारियों में 3 हजार आउटसोर्स कर्मचारी हैं।
आरंभ में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से लाभान्वित हितग्राहियों एवं नियोक्ताओं ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कैट के वरिष्ठ पदाधिकारी भूपेन्द्र जैन भी मंचासीन थे। 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->