ग्वालियर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 56वाॅ जन्मदिन आज विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सिंधिया नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 501 बच्चों को राहुल राहुल गांधी की फोटो युक्त टी-शर्ट एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सैकडो कार्यकर्ताओं, बच्चों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ 56 पाउंड का केक भी काटा गया।
जन्मदिन कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि श्री राहुल गांधी ने हमेशा देश के विकास व प्रगति के साथ-साथ सर्वहारा वर्ग के हितो की चिंता के संकल्प के साथ काम किया है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोडों यात्रा’ करके देशभर में सामाजिक सद्भाव का वातावरण बनाया है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता और युवा तरूणाई मेहनत से पार्टी की मजबूती के लिये प्रण-प्राण से जुटा हुआ है।जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, एम.आई.सी सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, श्रीमती रेखा जाटव, राजेश तोमर, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, पार्षद केदार बरहादिया, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, आदित्य सिकरवार, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, राकेश कुशवाह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।