15वां अग्रवैश्य पारिवारिक सम्मेलन शनिवार को, नवनियुक्त पदाधिकारी लेंगे शपथ
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा हर माह क्षेत्रीय आधार पर होने वाले पारिवारिक सम्मेलन का 15वां आयोजन 20 जून शनिवार को दोपहर 3 बजे सिटी प्लाजा शिन्दे की छावनी पर आयोजित किया गया है। वैश्य समाज के सभी वर्गों के साथ सामाजिक समस्यायों पर चर्चा होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि वैश्य समाज के अनेकों घटकों को जिनमें अग्रवाल समाज, खंडेलवाल वैश्य समाज, माहेश्वरी वैश्य समाज, गहोई वैश्य समाज, माहौर वैश्य समाज, जैन समाज को एक साथ जोड़ने का प्रयास जारी हैं। देश के अनेकों शहरों में परिचय सम्मेलन के माध्यम से अनेकों वैश्य परिवार रिश्तों में बंध चुके हैं। अग्रवाल परिचय सम्मेलन संस्था सभी जगह कार्यकर्ता को जोड़ने का कार्य कर रही है। 2026 से 2028 वर्ष तक के लिए 120 पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। यह सभी पदाधिकारी जिला स्तर, क्षेत्रीय मंडल स्तर एवं ब्लाक स्तर एवं वार्ड स्तर बनाए गये है। अभी 20 जून को जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों को सामाजिक सेवा की शपथ दिलाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में श्रीमती नीलम शाह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, विनीता तायल, पूनम अग्रवाल, कविता मंगल, उपस्थित रहेंगी। शपथ लेने वालों में श्रीमती शैली अग्रवाल, श्रद्धा गुप्ता, लेखा गर्ग, रचना अग्रवाल, लक्ष्मी मित्तल, पदमा अग्रवाल, वन्दना सिंघल, मानवी अग्रवाल, अल्का बंसल, वर्षा अग्रवाल, नुपुर गोयल शामिल हैं।