नवागत सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर ने लिया चार्ज
ग्वालियर। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर का चार्ज शासन के आदेशानुसार नवागत डॉ. एम.एस. सागर ने प्राप्त कर लिया है।
चार्ज प्राप्त करने के बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं विभाग के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि ग्वालियर जिले को अपना परिवार मानकर सेवा करें, जिस उसी हम अपने का अपना मानकर सेवा करते हैं उसी तरह हमें ग्वालियर जिले में सेवा भाव से सभी को काम करना है। उन्होंने कहा कि जो भी शासन का आदेश होगा हम सभी को उसका पालन करना है। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. सागर ने सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण भी किया।