केदारपुर लैंडफिल साइट पर लगेगा अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट

- निगम आयुक्त संघ प्रिय ने किया औचक निरीक्षण 
ग्वालियर । निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शुक्रवार को केदारपुर स्थित लैंडफिल साइट का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित कचरा प्रसंस्करण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने प्लांट की प्रगति, मशीनरी की स्थापना एवं वर्तमान में संचालित कचरा प्रसंस्करण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा केदारपुर लैंडफिल साइट पर प्रतिदिन पहुंचने वाले फ्रेश वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण एवं प्रोसेसिंग के लिए अपेक्स कंपनी द्वारा एक नवीन एवं आधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने निगमायुक्त को अवगत कराया कि वर्तमान में प्लांट के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 300 टन कचरे की प्रोसेसिंग की जा रही है। प्लांट का निर्माण एवं स्थापना कार्य पूर्ण होने के बाद इसकी क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी, जिससे शहर से आने वाले कचरे का तेजी से एवं प्रभावी ढंग से प्रसंस्करण किया जा सकेगा।
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांट के शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से कचरा निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी आएगी और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->