कांग्रेसियों ने मनाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

ग्वालियर। कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कांग्रेसियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना कर आम नागरिकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों ने फल वितरण, वृक्षारोपण, बच्चों के बीच केक काटकर, सामाजिक सेवा तथा विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए। 
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन सत्य, साहस, संघर्ष, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने देश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों एवं वंचित वर्गों की आवाज को संसद से लेकर सड़कों तक बुलंद करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।  राहुल जी ने सत्ता के दबाव, राजनीतिक प्रताड़ना और षड्यंत्रों के बावजूद कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनकी भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने देश में प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों का संदेश पहुंचाकर नफरत की राजनीति को चुनौती दी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, संजय सिंह राठौर, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, अवधेश कौरव, राजीव शर्मा, महेश मधुरिया, पिंकी पंडित, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, अनूप शिवहरे, महेश धनोलिया, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश तोमर, अंकित कट्ठल, मेहरवान सिंह यादव, रमेश भारती, कैलाश चावला, आदित्य सिंह सेंगर, भूपेन्द्र तोमर मिक्की सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->