30 हजार की रिश्वत लेते पीएचई का प्रभारी कार्यपालन यंत्री पकड़ा

अनूपपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) रीवा की टीम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. शाह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शुक्रवार को अनूपपुर स्थित उनके निजी निवास स्मार्ट सिटी क्षेत्र में की गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएचई विभाग अनूपपुर द्वारा वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के दौरान आरजीए कंस्ट्रक्शन कंपनी, रीवा को जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने, घर-घर नल कनेक्शन देने तथा अन्य कार्यों का ठेका दिया गया था। कंपनी द्वारा कार्य पूर्ण किए जाने के बाद अंतिम भुगतान, सिक्योरिटी डिपॉजिट और एफडीआर की राशि जारी होना शेष था। कंपनी के प्रतिनिधि रामाश्रय यादव, निवासी बाणसागर कॉलोनी रीवा की लगभग 14 लाख रुपये की अंतिम देयक राशि, करीब 7 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट तथा लगभग 4 लाख रुपये की एफडीआर राशि जारी करने के एवज में ए.के. शाह द्वारा 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत के अनुसार, मांग की गई रिश्वत में से 1.50 लाख रुपये पहले ही लिए जा चुके थे। शेष राशि के भुगतान के लिए ए.के. शाह ने आवेदक को शुक्रवार को अपने निवास पर बुलाया था। इसकी सूचना मिलने पर ईओडब्ल्यू रीवा ने जाल बिछाया। जैसे ही ए.के. शाह ने आवेदक से 30 हजार रुपये की रिश्वत ली, मौके पर मौजूद ईओडब्ल्यू टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वत के लेन-देन में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। घटना के बाद पीएचई विभाग सहित जिले के प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल है।

posted by Admin
575

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->