व्हाईट-क्रियेटिव का बंधन टूटा, उमड़े लोगों का प्रेम देख प्रवीण बोले मैं चुनाव को तैयार

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल दोबारा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को माधव मंगलम पैलेस में डा. प्रवीण अग्रवाल व उनकी मित्रमंडली के आव्हान पर 1200 से भी अधिक व्यापारी व चेंबर सदस्य उमड़े। भीड़ इतनी थी कि माधव मंगलम पैलेस में 700 कुर्सियां कम पड़ गई तो लगभग 500 से भी अधिक लोगों ने माधव मंगलम के मैदान में उनका उदबोधन दिया। लगभग 32 व्यापार संगठनों से जुड़े लोगों ने एक स्वर से कहा कि चेंबर का आम आदमी और सबके लिये 24 घंटे खड़े रहने वाले डा. प्रवीण अग्रवाल हमारी आवाज है, यह आवाज दोबारा हमारी ताकत बनेगी। इसके लिये हमे एकजुट होना पड़ेगा। वहीं प्रवीण अग्रवाल ने इसको नीति और अनीति की लड़ाई करार दिया। डा. अग्रवाल ने कहा कि वह धर्म, नीति और सिद्धांत की लड़ाई लड़ रहे हैं, यह मेरा चुनाव नहीं आपका चुनाव है। डा. अग्रवाल ने कहा कि वह एक मध्यम वर्गीय व्यापारी है और छोटे व्यापारी का दर्द समझते है इसीलिये उन्होंने सदा हर आम व्यापारी का साथ दिया, क्या यहीं मेरी कमजोरी रही। उन्होंने कहा कुछ भी हो वह सच्चाई का साथ नहीं छोड़ेंगे। 
हाउसों के बंधन टूटे
चेंबर आफ कामर्स अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल को चुनाव लड़ाने के लिये मंगलवार को व्हाईट और क्रियेटिव हाउसों के सदस्य भी भारी संख्या में थे। एक दो ऐसे थे जो व्हाईट हाउस का टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल से डा. प्रवीण अग्रवाल के साथ है। मंगलवार को डा. प्रवीण अग्रवाल के लिये सभी ने एकजुट होकर हुंकार भरी और हाथ उठाकर पूरा समर्थन दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति डा. प्रवीण अग्रवाल हैं, इस स्लोगन के साथ प्रचार करेंगे। 
मेरी अंतिम श्वांस तक सेवा जारी रहेगी
चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल व्हाईट हाउस की धोखाधड़ी से बेहद आहत दिखे, उन्होंने कहा कि 94 लोगों की मीटिंग में 4 लोगों ने तानाशाही से निर्णय कर दिया, जबकि पूरे अन्य 90 लोगों का हाथ उठवाया जाता तो उनका समर्थन भी मेरे नाम को मिलता। डा. प्रवीण ने कहा कि यदि यह 90 लोग आज भी कह दें तो स्वेच्छा से चुनाव नहीं लडूंगा। व्हाईट हाउस के लोगों ने मेरे साथ न्याय नहीं किया है, लेकिन मैं आज भी कहता हूं कि मेरी अंतिम श्वांस तक मैं आप लोगों की सेवा के लिये हाजिर रहूंगा। 
कार्यक्रम से पूर्व 
चैंबर संस्थापक श्रीमंत माधो महाराज प्रथम पहली 24 सदस्यीय कार्यकारिणी जिसमें पहले चैंबर अध्यक्ष लाला भिखारी दास वैश्य सहित अन्य सदस्य 45 वर्षों तक चैंबर के अध्यक्ष रहे श्री दुर्गा प्रसाद मंडेलिया के साथ व्हाइट हाउस के संस्थापक श्री श्रीकृष्ण दास जी गर्ग एवं चैंबर की 14000 वर्गफीट भूमि के लिए बिना पद पर रहे चैंबर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ खाली करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूज्य पिताजी श्री गोपाल दास जी अग्रवाल को पुष्पांजलि से प्रारंभ किया

posted by Admin
281

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->