मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन ने मंत्री चेतन काश्यप से की भेंट
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन ने प्रदेश के सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप से उनके भोपाल स्थित निवास पर भेंट की। मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जादौन ने ग्वालियर व्यापार मेले के विकास एवं विस्तार के संबंध में मंत्री काश्यप से विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं मांग पत्र सौंपा और मंत्री कश्यप को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण आगमन का आमंत्रण दिया l