जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने की जनसुनवाई
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने मंगलवार को कार्यालय में जनसुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई में 15 प्रकरणों में से चार का तत्काल निराकरण किया गया। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री डीडी मिश्रा, संपदा अधिकारी बृजेश शर्मा, तकनीक शाखा प्रभारी सुनील शुक्ला, श्रीमती नवनीत ढिल्लों वरिष्ठ लेखा अधिकारी, अतुल उपाध्याय ऑफिस सुपरीटेंडेंट, केडी विश्वास प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर अशोक इंग्ले सहित सभी सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।