निगम सभापति तोमर की पहलः पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगा वाटर कूलर व बेंच

ग्वालियर। नगर निगम सभापति मनोज तोमर ने अपनी अध्यक्ष निधि से कंपू स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आम नागरिकों की सुविधा के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था कराई है। इसके तहत वाटर कूलर एवं वॉटर प्यूरीफायर स्थापित किया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही प्रतीक्षा के दौरान नागरिकों को बैठने में होने वाली असुविधा को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस परिसर के बाहर बेंच भी लगवाई गई हैं। इस पहल से मरीजों के परिजनों एवं अन्य नागरिकों को विशेष राहत मिलेगी।
सभापति मनोज तोमर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल एवं पोस्टमार्टम हाउस जैसे स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए यहां पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था आवश्यक थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष निधि से यह कार्य कराया गया है। स्थानीय नागरिकों एवं अस्पताल आने वाले लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की व्यवस्था और बैठने के लिए बेंच उपलब्ध होने से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जहां सीमेंट की बेंच लगवाई गई है वहां अध्यक्ष निधि से नीचे सीसी सड़क बनवाई जाएगी तथा धूप एवं बारिश से बचाव के लिए टीनशेड लगवाया जाएगा। नगर निगम की यह पहल आमजन के प्रति संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->