विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीड बॉल निर्माण कार्यशाला का आयोजन

ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की ग्वालियर महानगर समन्वय व सामाजिक वानिकी वॄत्त के द्वारा परिषद् की ग्वालियर की शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल *सीड बॉल मेकिंग कार्यशाला व गतिविधि का आयोजन दिनांक 5 जून को तपोवन नर्सरी , ( झाँसी रोड) पर किया गया । प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि कार्यशाला में परिषद की ग्वालियर स्थित समस्त 11 शाखाओं के 66 सदस्यों व दायित्व धारियों 15-20 वानिकी सहयोगियों को एक नवीन तकनीक सीखने / सिखाने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक सचेत व संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे  अवधेश कुमार शिवकुमार मीणा (आइएफएस, वनमंडलाधिकारी, सामाजिक वानिकी वॄत्त) एवं विशिष्ट अतिथि  मुकेश पटेल ( वनमंडलाधिकारी, सामान्य वनमंडल) उपस्थित रहे । अध्यक्षता समन्वय अध्यक्ष मेघना सिंघल ने की । 
विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में केन्द्रीय दायित्व धारी  राम कुमार चोपड़ा, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव  अनूप अग्रवाल क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अलका कुशवाहा व  अरविंद गौर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य  अशोक शर्मा , विकास रत्न  वी के गोयल , विकास रत्न नीरव सिंघल व प्रांतीय संयोजक अशोक गर्ग उपस्थित रहे । अतिथि द्वय द्वारा अपने संबोधन में वानिकी वॄत्त की जानकारी, सीड बॉल निर्माण की प्रक्रिया व उपयोगिता व भविष्य में परिषद के साथ जुड़कर पर्यावरण संरक्षण संबंधी अन्य आयोजनों की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया । साथ ही उपस्थित जनसमुदाय की जिज्ञासाओं का समाधान किया । अतिथि द्वय को परिषद का साहित्य समन्वय की ओर से भेंट किया गया । मेघना सिंघल ने अध्यक्षता करते हुए सभी का भावपूर्ण शाब्दिक स्वागत किया एवं पर्यावरण संबंधी समस्याओं व उनके निराकरण पर चर्चा की । संपूर्ण आयोजन में कुल 80-85 सदस्यों/ नागरिकों ने पर्यावरण जागरूकता सेमिनार, सीड बॉल निर्माण व वितरण, पौधे वितरण , कपड़े के थैले वितरण, घरेलू बागवानी पर विशेष जानकारी, नेचर वॉक , सहभोज व प्राकृतिक सानिध्य का मिश्रित लाभ व आनंद प्राप्त किया ।स्वल्पाहार व्यवस्था  डी पी बोहरे व  मेघना- नीरव सिंघल के सौजन्य से की गई जबकि कपड़े के 100 थैले विकास रत्न  शिवकुमार सिंघी के सौजन्य से वितरित किए गए । कार्यक्रम का संचालन  सुमित्रा सिकरवार  एवं आभार  अशोक शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया ।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->