सीएम हेल्पलाइन की शिकायत यदि नोन अटेंड रही तो अधिकारी का रूकेगा इंक्रीमेंटः निगमायुक्त संघप्रिय

ग्वालियर। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण अटेंड नहीं करने पर संबंधित अधिकारी का एक इंक्रीमेंट रोका जाएगा अथवा सात दिवस का वेतन काटा जाएगा और आज की स्थिति में जिनकी शिकायतें नोन अटेंड है उन सभी को नोटिस जारी करें। यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सोमवार को समय सीमा की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। 
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने जलप्रदाय की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के समय पेयजल को लेकर सभी अधिकारी सतर्कता एवं सक्रियता से कार्य करें। इसके साथ ही शहर में जहां प्याऊ लगाये गए हैं यदि वह बंद है तो तत्काल संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी करें और सुनिश्चित करें कि सभी प्याऊ चालू रहें। उन्होंने कहा कि कहीं यदि उपयंत्री जल प्रदाय की लापरवाही के कारण पानी की समस्या हुई तो संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही प्लंबर रजिस्ट्रेशन के कार्य में लापरवाही को लेकर कार्यपालन यंत्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता है वहां टेंकर से पानी सप्लाई करें तथा सभी नलकूप चालू हों यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। साथ ही कोई भी नवीन विद्युत कनेक्षन अपर आयुक्त या आयुक्त की अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किए जाऐं। 
निगमायुक्त ने कहा कि पेयजल एंव सीवर की शिकायतों का निराकरण समय सीमा में हो, इसके लिए सभी संबंधित कार्यपालन यंत्री एवं अधीक्षण यंत्री साप्ताहिक रिव्यू करें और समस्याओं का निराकरण करायें। उन्होंने कहा कि सहायक यंत्री यह देखें कि किस क्षेत्र से ज्यादा समस्या आ रही है और किस तरह की समस्या ज्यादा हैं उनका स्थाई हल निकालें। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, सुरेश अहिरवार,एसएल बाथम सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->