50 हजार मांगने वाला नापतौल निरीक्षक ग्वालियर में पकड़ा

- ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
ग्वालियर। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को नापतौल निरीक्षक भिंड को 27500 रूपये की रिश्वत लेते ग्वालियर में पकड़ा है। घूसखोर नातपौल निरीक्षक ने पेट्रोल पंप के स्टंपिंग कराने के एवज में  50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की  थी। जिसमे से 22500 रूपये पहली किस्त के रूप में उसने पहले ही ले लिए थे। पुलिस आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। 
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजनलाल शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को रिश्वतखोर नापतौल निरीक्षक भिंड सौरभ शर्मा निवासी निवासी ग्राम गंजरामपुर मुरैना को 27500 रूपये की रिश्वत लेते ग्वालियर में स्वयं के कक्ष में  रिश्वत से पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि आवेदक तेजनारायण सिंह व्यवसाय पेट्रोल पंप संचालन निवासी ग्राम पुर तहसील भिंड ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि पेट्रोल पंप के स्टंपिंग कराने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग नापतौल निरीक्षक भिंड सौरभ शर्मा ने की है। सूचना की शिकायत का पुलिस अधीक्षक ने सत्यापन कराया जो सही पाया गया। जांच में लोकायुक्त की टीम को यह भी पता चला कि नापतौल निरीक्षक भिंड सौरभ शर्मा ने 26 मई 2026 को पहली किस्त 22500 रूपये की ले भी ली थी। आवेदक से शेष रिश्वत राशि सोमवार या मंगलवार को लेना तय हुआ था। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को आरोपी सौरभ शर्मा को कार्यालय नापतौल निरीक्षक के स्वयं के कक्ष में रिश्वत राशि 27500 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस अब आरोपी के विरुद्ध धारा 7,  पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही कर रही है। ट्रेप टीम में उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक बलराम सिंह राजावत, प्रधान आर० जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाहा, आरक्षकगण बलवीर, प्रमोद तोमर, विनोद शाक्य, रवि सिंह, हेमन्त शर्मा, राजीव तिवारी, विशभर सिंह आदि शामिल थे। 

posted by Admin
571

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->