जनगणना के प्रथम चरण में ग्वालियर प्रदेश के शीर्ष जिलों में

ग्वालियर। जिले में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण कर लिया गया है। जनगणना के प्रथम चरण के कार्य में ग्वालियर जिला मध्यप्रदेश के शीर्ष पाँच जिलों में शामिल रहा है। प्रदेश स्तर पर जिले ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी शासकीय सेवकों को बधाई दी है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर जनगणना के प्रथम चरण को सफल बनाया है। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिले के दोनों अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों (एसडीएम), चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, सुपरवाइजरों, भोपाल से नियुक्त जिले के जनगणना नोडल अधिकारी राकेश मीणा सहित जनगणना कार्य में योगदान देने वाले सभी शासकीय सेवकों एवं जिलेवासियों के प्रति जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा है कि जनगणना कार्य की मुख्य धुरी रहे प्रगणक और सुपरवाइजर तेज गर्मी के बावजूद घर-घर पहुंचकर मकानों का सूचीकरण और गणना कार्य करते रहे। बंद मिले मकानों की जानकारी दर्ज करने के लिए भी उन्हें कई बार संबंधित स्थानों पर जाना पड़ा। इसी समर्पण और मेहनत के कारण जिले में आंकड़ों का सही अद्यतन एवं सभी मकानों की गणना सुनिश्चित हो सकी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि जनगणना के द्वितीय चरण में भी सभी अधिकारी और कर्मचारी इसी कर्मठता, प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ कार्य कर जिले को नई उपलब्धियां दिलाएंगे।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->