रोटरी क्लब ग्वालियर हैरीटेज की आम सभा में वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी घोषित, सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार
ग्वालियर, ।रोटरी क्लब ग्वालियर हैरीटेज की आम सभा की बैठक आज दिनांक 30/05/2026 को मयूर मार्केट स्थित होटल एस स्क्वायर रॉयल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटे. मनोज वर्मा ने की।
अध्यक्ष वर्मा ने वाराणसी में दिनांक 8 मई से 10 मई तक रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 द्वारा आयोजित "क्लब लीडरशिप लर्निंग सेमिनार" की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी एवं सेमिनार की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात उन्होंने अपने शेष कार्यकाल में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभा में सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए:
1. *फैमिली पिकनिक* का आयोजन किया जाएगा।
2. *दिनांक 14/06/2026 को विश्व रक्तदान दिवस* के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
3. *मंदबुद्धि बच्चों के विद्यालय 'अहसास'* में उपयोगी सामग्री वितरित की जाएगी।
उपस्थित सभी रोटेरियन सदस्यों ने इन निर्णयों का करतल ध्वनि से स्वागत किया।
इसी बैठक में वर्ष *2026-27* के लिए नई कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। *नामांकित अध्यक्ष रोटे. विवेक तिवारी, सचिव रोटे. जीतेन्द्र भदौरिया एवं कोषाध्यक्ष रोटे. सुरेंद्र श्रीवास्तव* मनोनीत किए गए। सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दीं।
सभा का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। अंत में सभी सदस्यों ने स्वरुचि भोज का आनंद लिया।
इस अवसर पर रोटे. राकेश अग्रवाल, रोटे. गजेंद्र कुशवाह, रोटे. शरद भारद्वाज, रोटे. प्रभात अग्रवाल, रोटे. एन.के. गोयल, रोटे. संदीप मिठास, रोटे. जोगेंद्र सिंह, रोटे. जगदीश भोला, रोटे. अमित सेठी, रोटे. आशीष विश्वकर्मा, रोटे. राहुल गुप्ता एवं रोटे. राजेश जैन सहित क्लब के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।