रविवार की छुट्टी के दिन भी स्वामित्व योजना का काम पूर्ण कराने मैदान में उतरे अधिकारी

ग्वालियर । ग्रामीण नागरिकों को उनकी आवासीय संपत्ति का वास्तविक मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित "स्वामित्व योजना" को ग्वालियर जिले में मिशन मोड पर पूरा किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व अमले ने गाँव-गाँव में पहुँचकर स्वामित्व योजना का काम किया। 
इसी क्रम में एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया ने भी अपने क्षेत्र के ग्राम गोहिंदा, बाजना और अन्य प्रभावित गाँवों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजना के लाभ बताए और राजस्व अधिकारियों को शेष कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी तरह जिले के अन्य एसडीएम व तहसीलदारों सहित संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों को गति दी थी। विशेष अभियान के तहत रविवार को अपर जिला दण्डाधिकारी सी.बी. प्रसाद ने तानसेन तहसील के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम डबका, डोंगरपुर और बेहट पहुँचकर स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा की। श्री प्रसाद ने न केवल कार्यों का निरीक्षण किया, बल्कि मौके पर ही पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां भी सुनिश्चित कराईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वामित्व योजना के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा है कि नक्शों का सत्यापन, अभिलेखों का परीक्षण और पोर्टल पर प्रविष्टियों का कार्य पूरी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि पात्र हितग्राहियों को उनके संपत्ति कार्ड (स्वामित्व अभिलेख) उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर विलंब न हो।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->