ओे टी एफ को लेकर युवा कांग्रेस की मैराथन 17 जून को

  ग्वालियर। ओ टी एफ (वन टाइम फीस) को लेकर जन जागरण अभियान के तहत 17 जून को मेला मैदान के राजबाग मेरिज गार्डन से एक मैराथन का आयोजन किया गया है। यह मैराथन भाजपा नीत सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा का वादा याद दिलाने को लेकर आयोजित की गई है।

उक्त जानकारी आज शनिवार को पत्रकारों को देते हुये भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं आसाम युवा कांग्रेस के प्रभारी मितेन्द्र दर्शन सिंह ने बताया कि 2023 में विधानसभा के आम चुनावों में राजस्थान की तर्ज पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के संकल्प पत्र में वादा किया था कि सरकार आने पर वह बेरोजगार युवाओं को फीस एक परीक्षा अनेक की व्यवस्था के तहत शामिल करेगी जिससे एक बार फीस लेकर वर्ष भर में होने वाली सभी सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं को युवा दे सके। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने यह व्यवस्था अपने यहां लागू कर रखी है । उसके बाद भाजपा की भजनलाल सरकार ने भी उसे जारी रखा है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर युवक कांग्रेस 17 जून को मैराथन आयोजित करेगी। यह मैराथन मेला मैदान से शुरू होकर गोला का मंदिर बिरला नगर पुल तानसेन रोड पडाव होते हुये फूलबाग मैदान पर समाप्त होगी।

मितेन्द्र सिंह ने बताया कि मैराथन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। मितेन्द्र दर्शन सिंह ने बताया  कि इस मैराथन के अवसर पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब के साथ मनीष शर्मा प्रदेश के युवा नेता जयवर्धन सिंह , प्रियव्रत सिंह नकुल राज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मैराथन में 18 से 35 वर्ष के हजारों युवा दौड लगायेंगे। वहीं मैराथन के प्रथम विजेता को  51 हजार रूपये, द्वितीय विजेता को 31 हजार तथा तृतीय स्थान पर आने वाले को 21 हजार का नगद इनाम दिया जायेगा साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

मितेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्वालियर से ओ टी एफ की शुरूआत करने के बाद पहले संभाग स्तर पर फिर जिला स्तर पर भी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में शहर जिला अध्यक्ष विजय यादव, ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेन्द्र के अलावा मैराथन का आयोजन कराने वाले कोमल, पाल, उदय, बुंदेला, सजू आदि मौजूद थे।

posted by Admin
32

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->