अपर आयुक्त तोमर ने किया नाला सफाई एवं सीवर लाइन के कार्य का निरीक्षण
ग्वालियर । अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने उपनगर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नाला सफाई एवं आनन्द नगर में सीवरलाइन खुदाई के दौरान नाले में भरी हुई मिट्टी के निकलवाने के कार्य का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि आनंद नगर क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, जिसका अपर आयुक्त प्रदीप तोमर द्वारा निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर लाइन खुदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी को तत्काल उठाया जाए। ध्यान रहे मिट्टी नाले में न जाए । इसके साथ ही उन्होंने उपनगर ग्वालियर में शब्द प्रताप आश्रम, संत कृपाल सिंह आश्रम के पास स्थित नाला एवं अन्य कई क्षेत्रों में चल रहे नाला सफाई अभियान का स्थल निरीक्षण किया और निर्देशित किया की बरसात से पूर्व सभी नाले साफ हो जाए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री रामसेवक शाक्य,स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।