काव्य चेतना एवं संस्कृति के संवर्धन का प्रयास : विकल

- धौलपुर में कवि सम्मेलन का आयोजन
धौलपुर( प्रदीप कुमार वर्मा)। अखिल भारतीय मीरा साहित्य संगम के तत्वाधान में मंगलवार को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के एवीएम स्कूल में आयोजित कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने विविध विषयों पर काव्यपाठ किया। आयोजन में कवि योगेन्द्र रघुवंशी को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि आगरा से आए वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. आरएल सिंह राठौड ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश एवं समाज की सांस्कृतिक चेतना और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने संस्कृति एवं काव्य प्रसार के लिए अखिल भारतीय मीरा साहित्य संगम के प्रयासों की सराहना भी की। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष तथा कवि सम्मेलन के संयोजक विकल फर्रुखाबादी ने कहा कि विगत कई दशकों से संस्था की ओर से कवि सम्मेलनों के माध्यम से काव्य चेतना के प्रसार एवं संस्कृति के संवर्धन का क्रम जारी है। इसके साथ ही कवियों के सम्मान एवं संबल के प्रयास भी संस्था की ओर से किए जा रहे हैं। कवि सम्मेलन में भरतपुर से आई कवयित्री प्रिया शुक्ला ने मां शारदे का वंदन करते हुए रचना मात शारदे का आराधन करना है कर्तव्य मेरा... तथा नारी की शक्ति पर अपनी चर्चित रचना करतीं हैं मुझसे इस तरह से बात चूडियां...प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। ओज के कवि राजवीर सिंह क्रांति ने ओज की शैली में देशभक्ति के छंदों के साथ में अपनी प्रतिनिधि रचना माटी की सौगंध हमें,हम पाकिस्तान मिटा देंगे...प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना का संचार किया। अखिल भारतीय मीरा साहित्य संगम के संस्थापाक अध्यक्ष एवं संयोजक विकल फर्रुखाबादी ने श्रंगार को अपने काव्य का विषय बनाते हुए अपना रचना तुम्हारी अर्चना के फूल मैले हो नहीं सकते,मैं अमल भावों की गंगा छोड आया हूं...प्रस्तुत की,जिसे श्रोताओं ने करतल ध्वनि से राहा। इसके साथ ही उन्होंने कई छंद एवं मुक्तक भी सुनाए। कवि सम्मेलन में कवि लाल बत्ती मैनपुरी, नंदिनी शर्मा,आकाश परमार, प्रेम प्रसून, प्रहलाद भक्त पंचर,वीरेंद्र त्यागी,पदम गौतम,मनोज बेचैन,बाबू लाल सागर एवं राकेश दीक्षित सहित अन्य कई कविगणों ने भी विविध विषयों  पर काव्य पाठ किया।

posted by Admin
33

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->