अपर आयुक्त ने किया केदारपुर कचरा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण

ग्वालियर।  स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने केदारपुर स्थित कचरा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर साफ-सफाई रखने, पेंटिंग आदि कर निस्तारण केंद्र को सुंदर बनाने के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कचरा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि प्लांट पर पर्याप्त मात्रा में साफ-सफाई की जाए, प्लांट पर बिलकुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्लांट की दीवारों की वॉल पेंटिंग की जाए जिससे प्लांट सुंदर दिखे। इसके साथ ही उन्होंने कचरा निस्तारण कार्य को तेज गति से करने के निर्देश दिए हैं।  निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मुकेश बंसल, सहायक नोडल अधिकारी एसबीएम शैलेन्द्र सक्सैना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

posted by Admin
44

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->