आशीष मंगल बने अग्रवाल परिचय सम्मेलन के युवा जिला उपाध्यक्ष
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए ग्वालियर के ऊर्जावान युवा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष मंगल को ग्वालियर जिले का युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन द्वारा समाज हित में उनके सक्रिय योगदान और सांगठनिक क्षमता को देखते हुए की गई है।
आशीष मंगल की इस नियुक्ति से अग्रवाल समाज के युवाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। नवनियुक्त युवा उपाध्यक्ष आशीष मंगल ने अपनी इस जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन सहित समाज के सभी वरिष्ठजनों का सहृदय आभार व्यक्त किया है। आशीष मंगल की इस नई जिम्मेदारी पर समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।