बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस मानव श्रृंखला बनाएगी

ग्वालियर। केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 मई बुधवार को शाम 6 बजे महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट पर शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव का कहना है कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान, व्यापारी और हर वर्ग को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को भूलकर केवल सत्ता का सुख भोगने में लगी हुई है, देश मंे महंगाई चरम पर है, लेकिन भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार जनता की पीड़ा सुनने के बजाय केवल प्रचार और झूठे आंकड़ों में व्यस्त है। आज हर घर का बजट बिगड़ चुका है और आम आदमी दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->