पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को
ग्वालियर। आधुनिक भारत के शिल्पी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि 21 मई को है। पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर अपरांह 11 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आहूत किया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व आमजन अपने प्रिय नेता पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेंगे।