वृहत्तर ग्वालियर माहेश्वरी महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
*निरुपमा मालपानी अध्यक्ष,पूनम सोमानी सचिव ,जया बाउरी कोषाध्यक्ष
वृहत्तर ग्वालियर माहेश्वरी महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 7 मई 2026 को स्थानीय फूड कोर्ट में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मंडल की वरिष्ठ पूर्व अध्यक्षों श्रीमति वीणा राठी जी, मीना मुंडरा जी, पुष्पा नागौरी जी, अंजली साबू जी, रंजना थिरानी जी, डॉ प्रियादर्शनि नागौरी जी की विशेष उपस्थिति में उनके संरक्षण में बड़े ही गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीगण, संभागीय उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर मंडल की पूर्व अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।
समारोह में निवर्तमान टीम की अध्यक्ष ऐश्वर्या गोदानी, सचिव रिद्धि परवाल एवं कोषाध्यक्ष तृप्ति नागौरी ने नवगठित टीम की *अध्यक्ष निरुपमा मालपानी, सचिव पूनम सोमानी एवं कोषाध्यक्ष जया बाउरी* को वर्ष 2026–29 के कार्यकाल हेतु विधिवत पदभार सौंपा एवं इन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ पदभार ग्रहण किया
पदारोहण समारोह के अंतर्गत “कश्मीर से कन्याकुमारी” थीम पर समाज की महिलाओं ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने संबंधित राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया, जिससे “अनेकता में एकता” का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।
सचिव रिद्धि परवाल ने वर्ष भर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
नव नियुक्त अध्यक्ष निरुपमा मालपानी ने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि आगामी तीन वर्षों में महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें तन, मन और धन से सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम का मुख्य उद्देश्य समाज के नाम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। कार्य क्रम का संचालन बेहद खूबसूरती से शीतल माहेश्वरीजी एवं अमिता सारदा जी द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन स्वरूचि भोज के साथ हुआ।