लायंस क्लब ग्वालियर गालव की नई कार्यकारिणी घोषित ,वर्ष भर करेंगे मानवता की सेवा...यशवंत मैकले



 लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत आने वाले क्लब ग्वालियर गालव के चुनाव गत दिवस स्थानीय कैफे हाउस में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी हिमेश दंडोतिया ने प्रक्रिया पूरी की। अध्यक्ष पद के लिए दो नाम जी के सूरी, यशवंत मैकले के आए, सचिव के लिए चार नाम मुकेश चौरसिया, विष्णु पांडे, शरद साहू और जितेंद्र भदौरिया के आए जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु पांडे, मनीष बंसल और अनंत अग्रवाल के नाम आए जिसमें से सूरी, भदौरिया, अग्रवाल ने अपने नाम वापिस लिए। आखिर मे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद यशवंत मैकले निर्वाचित हुए, सचिव पद पर मुकेश चौरसिया एवं कोषाध्यक्ष पद पर विष्णु पांडे निर्वाचित घोषित किए गए। वाइस प्रेसिडेंट प्रथम जी के सूरी, द्वितीय शरद साहू, तृतीय अनंत अग्रवाल मनोनीत किए गए। सह सचिव मनीष बंसल, सह कोषाध्यक्ष रिंकू कुशवाह के साथ क्लब एडमिन हिमेश दंडोतिया, CMC पद पर राजेश बाबू को मनोनीत किया गया।
मीडिया प्रभारी राजू पंडित को बनाया गया।
इससे पूर्व वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष नितिन मिश्रा,सचिव शरद साहू,कोषाध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया ने वर्ष भर के कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी दी। अजय चोपड़ा, एस के पचनंदा, विनोद शाक्य, आलोपी बंसल, संतोष अग्रवाल, जय हिंद परिहार, संजय सिंघल, दीपक शाक्य के साथ सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी।
अध्यक्ष मैकले ने कहा कि आने वाले वर्ष 2026-27 मे क्लब मानवता की सेवा के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कार्य करेगा। मेंबरशिप ग्रोथ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लायनवाद के बारे मे शहर भर मे सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।
आखिर मे कार्यकारिणी बनने की खुशी मे मिष्ठान वितरण भी किया गया।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->