जीडीए उपाध्यक्ष शिवहरे का विशाल रोड शो, पदभार सम्हाला
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे ने शुक्रवार को अपने लंबे चौड़े काफिले के साथ रोड शो निकाला और प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर अपना पदभार सम्हाला। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों व समाज से जुड़े लोग भी मौजूद थे। उनके काफिले में एक सैकड़ा से भी अधिक चार पहिया वाहन शामिल थे।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता अपने घर हजीरा गोसपुरा से सुबह 10.30 बजे खुली जीप में सैंकड़ों कारों के काफिले के साथ हजीरा, इंटक मैदान, पाताली हनुमान, तानसेन रोड, लोको, लक्ष्मणपुरा, एमएलबी रोड व फूलबाग होकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। उनके रोड शो के स्थान दर्जनों स्थलों पर उनका स्वागत व अभिनंदन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष खुली जीप में खड़े होकर अपने समर्थकों का अभिवादन भी करते रहे। रविनगर स्थित प्राधिकरण कार्यालय में उनकी अगवानी प्राधिकरण के अधिकारियों ने की। कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने अपने उपाध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना की और उसके बाद कागजातों पर हस्ताक्षर कर चार्ज सम्हाला। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता शिवहरे, पुत्र व पुत्री भी उपस्थित थे।
उर्जा मंत्री, जिलाध्यक्ष भी पहुंचे
प्राधिकरण उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे को पदभार ग्रहण कराने के लिये स्वयं उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, गुडडू वारसी, विनय अग्रवाल, चंद्रप्रकाश शिवहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय जैन, कनवर मंगलानी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर बिट्टू भी पहुंचे।
प्राधिकरण में भीड़ उमड़ी
शिवहरे के पदभार सम्हालने के मौके पर भाजपा नेताओं की भारी भीड़ प्राधिकरण कार्यालय व उनके निवास पर उमड़ी। इसमे भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, रामेश्वर भदौरिया, पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उदय अग्रवाल, पूर्व पार्षद देवेन्द्र शर्मा, अनिल कौरव, जिला भाजपा महामंत्री जवाहर प्रजापति, व्यंजना मिश्रा, हरीबाबू शिवहरे, पार्षद अंजना शिवहरे, खुशबू गुप्ता, उपेन्द्र वैश, बुजेन्द्र सिंह जादौन लालजी, राजेन्द्र सेठ, सतीश बोहरे, अनिल शिवहरे, मनोज शिवहरे, गिरवर राय, मानसिंह राजपूत, पूर्व पार्षद राजेन्द्र जैन, दिनेश कल्लू, अशोक जैन, राजेश दुबे आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
नई योजनायें लायेंगेः वेदप्रकाश
जीडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे ने इस मौके पर कुछ पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वह अध्यक्ष व अपने सभी अधिकारियों के साथ प्राधिकरण की लंबित योजनायें पूरी करने पर फोकस करेंगे और साथ ही नई शहरी योजना लायेंगे। ताकि आम आदमी का अपने घर का सपना पूरा हो सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व पार्टी आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरे उतरने के लिये हरसंभव प्रयास करेंगे।