CM मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

भोपाल | मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने पोस्ट के जरिए तस्वीरें सांझा करते हुए दी। हालांकि सीएम मोहन ने एक्स पर पोस्ट करके इसे सौजन्य भेंट बताया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से हुई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई इस बैठक में आगामी संगठनात्मक रणनीति, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और सरकार-संगठन के समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई हो सकती है। हाल के दिनों में मध्यप्रदेश भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, आने वाले राज्यसभा चुनाव और नई राजनीतिक रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की अचानक दिल्ली यात्रा को सामान्य मुलाकात से कहीं अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


posted by Admin
57

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->