sandhyadesh

सहायक निदेशक श्रीमती नायर बस्तियों में पहुँचीं, जनगणना की वस्तुस्थिति जानी


ग्वालियर ।  जनगणना कार्य निदेशालय की सहायक निदेशक श्रीमती प्रेमा नायर ने मंगलवार को नगर निगम के दल के साथ शहर की विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर जनगणना कार्य का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने खासतौर पर शहर के जोन-9 के अंतर्गत मुरार क्षेत्र की बस्तियों, जोन-11 के अंतर्गत ठाठीपुर क्षेत्र एवं जोन-22 के अंतर्गत खुरैरी में जनगणना कार्य की वस्तुस्थिति जानी। 
इसी क्रम में सहायक निदेशक श्रीमती प्रेमा नायर ने गूगल मीट के जरिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान, जिला जनगणना अधिकारी अनिल बनवारिया एवं जनगणना से संबंधित अन्य अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने जनगणना की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही जनगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। श्रीमती नायर ने बाल भवन में निगम आयुक्त संघ प्रिय की मौजूदगी में शहरी क्षेत्र के जोनल चार्ज अधिकारियों की बैठक लेकर जनगणना कार्य की विस्तार से समीक्षा की। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->