वॉइस ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन के तत्वाधान में 10 मई को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शाहोथॉन में इंटरनेशनल माउंटेनियर एवं फिटनेस लवर डॉ. भूपेंद्र शर्मा ऑपरेशन सिंदूर के एक़ वर्ष पूर्ण होने पर, आतंक के विरुद्ध भारत का निर्णायक युद्ध, एक वर्ष, एक राष्ट्र, एक संकल्प के साथ भारत देश के लिए दौड़ेंगे l उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित "जस्टिस फॉर ऑल" के लिए, इंडियननेवी हॉफ मैराथन, सोल्जराथॉन और एशिया की टफेस्ट ऑब्सटेकल्स रेस में भी दिल्ली में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुये फिनिशर रहे हैं l
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया कि ग्वालियर यूनिट के उपाध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि शाहोथॉन "भारत का भविष्य" नई दिल्ली में आयोजित होने वाली एक प्रमुख हॉफ मैराथन दौड़ है जो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत की सुरक्षा विकास और एकता की दिशा में उठाए गए कदमों के सम्मान में और भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान, अनुशासन, राष्ट्रीय गौरव और भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित की जा रही है l साथ ही यह जन आंदोलन के रूप में भारत की एकता, शक्ति और सुरक्षा को और मजबूत करने, जिसमें अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और नक्सलवाद को खत्म करने जैसे महत्वपूर्ण प्रश्नों को मान्यता दी जाती है| इस हॉफ मैराथन में आम नागरिक, एथलीट, सेना के जवान और अधिकारीयों सहित हजारों विभिन्न खेलों से जुड़े उत्साही लोग भाग ले रहे हैँ | शाहोथॉन देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बहादुरों को एक सलाम है । इस प्रकार के आयोजन नागरिकों और भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करते है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सशस्त्र सेनाओं की प्रतिबद्धता को उजागर करता है, इस हॉफ मैराथन को फिट इंडिया मूवमेंट का सहयोग प्राप्त है | वॉइस ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन कि यह शाहोथॉन प्रातः 5:30 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी और प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी |