साडा के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शर्मा 6 मई को कार्यभार ग्रहण करेंगे
ग्वालियर । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं साडा के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शर्मा 6 मई को साडा क्षेत्र में स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचकर दोपहर एक बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले प्रातः 10 बजे तानसेन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आमजन एकत्रित होंगे। जहां भाजपा नेता अशोक शर्मा एवं उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश हजारों समर्थकों की मौजूदगी में पाताली हनुमान मंदिर पर पंडित गिरिराज शरण गुरु के आतिथ्य में पूजा, अर्चना कर विशाल रैली के साथ साडा कार्यालय के लिए रवाना होंगे। रैली पाताली हनुमान मंदिर से हजीरा चौराहा, चार शहर का नाका, सागरताल एवं मोतीझील होते हुए साडा कार्यालय पहुंचेगी, जहां श्री शर्मा साडा के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। रास्ते में अनेक स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।