sandhyadesh

जल संचय को गति: 10000 वाटर स्ट्रक्चर दर्ज करने के निर्देश, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग पर जोर

ग्वालियर। नगर निगमद्वारा संचालित “जल संचय जल भागीदारी 2.0” योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में शहर में जल संरक्षण को लेकर कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के तहत नगर निगम को कुल 10,000 वाटर स्ट्रक्चर पोर्टल पर दर्ज करने हैं। इसके लिए शहर में पहले से मौजूद रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की पहचान कर उन्हें शीघ्रता से पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इस कार्य को गति देने के लिए सिटी प्लानर, भवन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों मुकेश बंसल और शिशिर श्रीवास्तव को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि शहर के सभी प्रमुख स्थलों जैसे पार्क, शासकीय भवन, स्कूल और अस्पतालों में स्थापित रेनवॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की सूची तैयार करें। साथ ही, जहां अभी तक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं है, वहां नए स्ट्रक्चर स्थापित करने की भी योजना बनाई जाए। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कहा कि जल संरक्षण के इस अभियान में जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर में जल संकट की स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। ग्वालियर में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल जल स्तर में सुधार की उम्मीद है, बल्कि भविष्य में पानी की उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->