sandhyadesh

नीट यूजी की परीक्षा रविवार को, 25 परीक्षा केन्द्रों पर 10711 अभ्यर्थी होंगे शामिल


ग्वालियर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में नीट यूजी-2026 परीक्षा का आयोजन रविवार, 3 मई को किया जाएगा। परीक्षा जिले के 25 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक सत्र में संपन्न होगी। परीक्षा में ग्वालियर के केन्द्रो पर कुल 10,711 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 3 मई को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक अधीक्षक कलेक्ट्रेट आर.आई. भगत के निर्देशन में निरंतर कार्यशील रहेगा। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पहले केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, बैग एवं किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केन्द्रों पर किसी भी सामान को रखने की व्यवस्था नहीं रहेगी। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जा सकेंगे। संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने बताया गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर जनरेटर, ठंडे पानी एवं वेरिफिकेशन के दौरान छाया के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। एनटीए द्वारा परीक्षा संचालन के लिए रोहित सक्सेना, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3 एवं राजेश पाण्डेय, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->