sandhyadesh

एक ही परिवार के तीन बच्चों ने किया ग्वालियर का नाम रोशन

ग्वालियर । आईसीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद महल गांव में रहने वाले शर्मा परिवार के तीन बच्चों ने ग्वालियर का नाम रोशन किया है जिनमें दो बच्चे 10वीं क्लास एवं एक बच्चा 12वीं क्लास का है। बच्चों की इस सफलता पर पूरा परिवार बहुत खुश है। रिश्तेदारी और आपस में मिठाई बांटकर बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही है।
वैभव शर्मा ने बताया कि उसने कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्होंने बताया कि वह भविष्य में आईआईटी में जाना चाहते हैं उसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है। तन्मय शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष इंटर का एग्जाम आईसीएसई के माध्यम से दिया था इस एग्जाम को काफी कठिन माना जाता है क्योंकि हर बच्चा इस एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाता है उन्होंने बताया कि अच्छा स्कूल एवं अच्छे मार्गदर्शन के कारण आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि उनका सपना है कि एनडीए की तैयारी करते हुए उनका सिलेक्शन हो वहीं उनकी माताजी ने बताया कि मैं आज बहुत खुश हूं मेरे बच्चों ने परिवार का ही नाम नहीं पूरे ग्वालियर का नाम रोशन किया है। कार्तिक उपाध्याय ने दसवीं क्लास में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है भविष्य में इससे ज्यादा कड़ी मेहनत कर और अच्छी पोजीशन हासिल करते हुए अपने कैरियर की लाइन चुनेंगे।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->