sandhyadesh

आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में ‘एनुअल कल्चरल वीक‘ का हुआ आयोजन - टाइमलेस थ्रेड थीम पर हुआ फेशन-शो



- भानु गुर्जर को बेस्ट थीम, अजली सोनी को बेस्ट कलेक्शन, मुस्कार दास को बेस्ट डिजाइनर का मिला अवार्ड

- रंगोली में साक्षी, स्पॉट पेंटिंग में आयुषी, टेटू मैकिंग में अग्रता, कार्टूनिंग में आकाश, क्ले मॉडलिंग में ऐशिका और फेस पेंटिंग में स्पर्शी रहीं प्रथम

- कैलीग्राफी में श्रीजा, मॉडल में शिवम, पोस्टर निर्माण में वंशिका, स्पॉट फोटोग्राफी में मोहिनी, स्पॉट रील मेकिंग में याशिका, वाद-विवाद में शुभांगी ने पाया प्रथम स्थान

ग्वालियर ।  आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में ‘एनुअल कल्चरल वीक‘ का आयोजन किया गया। जहां संस्थान के विभिन्न क्लबों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। एनुअल कल्चरल वीक के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस यूनिवर्स-2025 शिविका सिंह, प्रसिद्ध फेशन डिजाइनर राधिका बिंदल शामिल हुईं। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. योगेश उपाध्याय, रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह, डीन अकेडमिक डॉ. रंजीत सिंह तोमर, डीन एसओईटी प्रोफेसर डॉ. मुकेश पांडे, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. तृप्ति पाठक सहित विभिन्न विभागों के डीन, एचओडी, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
वहीं प्रतियोगिताओं का कोऑर्डिनेशन फैकल्टीज द्वारा किया गया। जिनमें काजल चौधरी (एसओएडी), रक्षशा शर्मा (एओएम), रक्षा शर्मा (एसओएम), डॉ. मनीष जैसल (एसओजेएमसी), निधि भंडारी (एसओजेएमसी), डॉ. गीतांजलि सुरंगे (एसओईटी), डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव (एसओईटी), डॉ. विद्यालक्ष्मी पी. (एसओएस), डॉ. रीता शर्मा (एसओएस), डॉ. राजकुमारी शर्मा (डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमनिटीज), डॉ. रेखा वशिष्ठ, अविश्नी शर्मा, आकांक्षा तोमर (एसओएडी), डॉ. वर्तिका सिंह (एसओएडी), अभिषेक त्रिपाठी (एसओईटी) के नाम शामिल हैं, जिनके कोऑर्डिनेशन और मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

टाइमलेस थ्रेड थीम पर हुआ फेशन-शो
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर मे ंएनुअल कल्चरल वीक‘ का आयोजन विभिन्न क्लब जिनमें साहित्य क्लब, फाइन आर्ट्स क्लब, डांस क्लब, म्यूजिक क्लब, थिएटर क्लब, फिल्म क्लब, साइंस एवं ईको क्लब, डिबेट क्लब द्वारा किया गया। इस कल्चरल वीक का शुभारंभ फेशन-शो के साथ हुआ। जिसकी थीम ‘टाइमलेस थ्रेड‘ रही। इसके अलावा माइम, स्टिक, स्पॉट फोटोग्राफी, शॉर्ट मूवी मेकिंग, लाइट वोकल-वेटसर्न-क्लासिक सिंगिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, समूह नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ, सुलेख एवं ईको फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्थान के विभिन्न ऑडिटोरियम एवं ब्लाको में किया गया। जिनमें छात्र-छात्राओं उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 

भानु गुर्जर को बेस्ट थीम, अजली सोनी को बेस्ट कलेक्शन, मुस्कार दास को बेस्ट डिजाइनर का मिला अवार्ड
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर मे ंएनुअल कल्चरल वीक‘ के तहत आयोजित ‘टाइमलेस थ्रेड‘ थीम पर फेशन-शो में बीएससी फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं में शामिल भानु गुर्जर को बेस्ट थीम का अवार्ड प्रदान किया गया। इसी तरह अजली सोनी को बेस्ट कलेक्शन, जाहन्वी गिरी को बेस्ट क्रियेटिविटी, याशिका बेस्ट स्टायलिंग, मुस्कान दास को बेस्ट डिजाइनर का अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं किड्स कलेक्शन में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्र-छात्राओं में शामिल अंजलि को बेस्ट डिजाइन, ज्योति रावत को बेस्ट क्रियेटिविटी और वैष्नवी कुशवाह को बेस्ट थीम का अवार्ड प्रदान किया गया।

रंगोली में साक्षी, स्पॉट पेंटिंग में आयुषी, टेटू मैकिंग में अग्रता, कार्टूनिंग में आकाश, क्ले मॉडलिंग में ऐशिका और फेस पेंटिंग में स्पर्शी रहीं प्रथम
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर मे एनुअल कल्चरल वीक‘ के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसके तहत रंगोली मेकिंग में साक्षी शर्मा प्रथम रहीं। इसी क्रम में स्पॉट मेकिंग में आयुषी गुप्ता, टेटू मेकिंग में अग्रता जैन, कार्टूनिंग में आक्षा बंसोरिया, क्ले मॉडलिंग में ऐशिका सिंघल प्रथम और अनुष्का गुप्ता द्वितीय, फेस पेंटिंग में स्पर्शी जैन प्रथम और अंशिका रावत द्वितीय स्थान पर रहीं।

कैलीग्राफी में श्रीजा, मॉडल में शिवम, पोस्टर निर्माण में वंशिका, स्पॉट फोटोग्राफी में मोहिनी, स्पॉट रील मेकिंग में याशिका, वाद-विवाद में शुभांगी ने पाया प्रथम स्थान
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर मे ंएनुअल कल्चरल वीक‘ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के तहत -कैलीग्राफी प्रतियोगिता में श्रीजा प्रसाद प्रथम, वेदिका सिंह द्वितीय और प्रज्ज्वल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- मॉडल प्रतियोगिता में शिवम राजपूत, जय राजपूत एवं शीतल ने प्रथम, स्वाथिका वी.आर. एवं वेंकट साईनाथ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
-पोस्ट मेकिंग प्रतियोगिता में वंशिका साहि एवं जसमीत कौर ने प्रथम, माही नोडिया, विपिन एवं सौम्या ने द्वितीय और बबली, पूजा आर्य, चांदनी एवं हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
- ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी में मोहिनी सेंग ने प्रथम, पियूष प्रजापति ने द्वितीय ओर अनुज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- ऑन-द-स्पॉट रील मेकिंग में याशिका सिंह ने प्रथम, हर्षिता शर्मा ने द्वितीय और आध्या गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-वाद-विवाद प्रतियोगिता में शुभांगी चौहान ने प्रथम, अंश चौबे ने द्वितीय और विपिन सिंह तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
-डांस कॉप्टीशन में स्वाथिका वी. ने प्रथम, ओमश्री अग्रवाल ने द्वितीय और आईटीएम ट्रियो ग्रुप से स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->