sandhyadesh

ग्वालियर को स्वच्छता में नबंर 1 बनाना हम सभी की जिम्मेदारीः सांसद कुशवाह

ग्वालियर। ग्वालियर को स्वच्छता मंे नंबर 1 बनाने की जिम्मेदारी सभी शहरवासियों की है। उन्होंने निगम के कर्मचारी झाड़ू लगाकर एवं कचरा एकत्रित कर जगह को साफ करते हैं, उसके थोडी देर बाद आमजन वहीं पर कचरा फेंक देते हैं। इसके कारण कचरा पूरे दिन उसी जगह पर पडा रहता है, जिससे शहर गंदा हो रहा है। यह बात सोमवार को एमपीसीटी कॉलेज में आयोजित स्वच्छता संवाद में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कही।
सांसद कुशवाह ने कहा कि जैसे हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही अपनी गली, मौहल्लों, कॉलोनी को भी साफ रखने की हमारी ही जिम्मेदारी है, हमे नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता में मिसाल खड़ी की है देश, प्रदेश, शहरों एवं गांव को स्वच्छ बनाने का सपना पूरा किया है। इसके साथ ही हर घर में शौचालय बनवाएं। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता की जो अलख जगाई है वह आज देखने को मिल रही है। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने नगर निगम के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि शहर से प्रतिदिन 600 टन कचरा निकलता है, इसमें से 240 टिपर वाहनों से हम प्रतिदिन 250 टन कचरा उठा पाते है। एमपीसीटी कॉलेज संचालक नरेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि एमपीसीटी कॉलेज का हर छात्र अब अपने-अपने घर और क्षेत्र में स्वच्छता दूत बनकर कार्य करेगा। इस मौके पर बिल्डर पारस जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

posted by Admin
33

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->