sandhyadesh

पदयात्रा निकालकर गौ सम्मान के लिये तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर। एकादशी के पावन अवसर पर “गौ सम्मान अभियान” के अंतर्गत सोमवार को गौ माता चैक रामराजा मंदिर से तहसील टप्पा मुरार तक एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग 500 लोगों ने सक्रिय सहभागिता की, जबकि अभियान के समर्थन में 5000 से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर संकलित किए गए।
यात्रा में मुरार क्षेत्र के विभिन्न मठ-मंदिरों, गौशालाओं के संत-महंत, सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का विशेष आकर्षण यह रहा कि गौमाता को सजीव स्वरूप में आगे-आगे ले जाया गया, जिससे श्रद्धा एवं जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचा। अभियान के अंतर्गत “गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान” प्रदान करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम चार प्रतियों को ज्ञापन में तैयार कर तहसीलदार सुरेश यादव को सौंपा गया। संत समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस शासन ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया है, वही गौमाता के सम्मान हेतु भी सकारात्मक एवं सार्थक निर्णय लेगा।
इस अवसर पर आदर्श गौशाला लाल टिपारा से स्वामी ऋषभ देवानंद महाराज, रतवाई ग्राम पंचायत गौशाला से सोनू बाबा, रामराजा सरकार के महंत, मुंबई से पधारी अभिनेत्री गौरी, गौसेवक कुंजबिहारी शर्मा, किशन नरवरिया, विष्णु शर्मा, सत्येंद्र यादव, विवेक दीक्षित, सुनील पाल, शिवकुमार शर्मा, योगेश तोमर, निखिल राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->