स्वस्थ रहने के लिये पर्यावरण का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारीः महापौर डा. सिकरवार
ग्वालियर। जीवन में स्वथ्स्य रहने के लिये एक ओर शारीरिक व्यायाम आवश्यक है वही दूसरी ओर पर्यावरण का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर हम स्वच्छता को अपनायेंगे तो स्वस्थ्य रहेंगे व आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा वातावरण देकर जायेंगे। यह बात महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
समर्पण मनोरमा जीवाजी नगर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में महापौर डा. शोभा सिकरवार ने कहा कि मानव सेवा सर्वोत्तम कार्य है और इसलिये चिकित्सा शिविर के माध्यम से हम जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा कर पाते है। कार्यक्रम में अध्यक्ष जैन समाज मुरार दिनेश जैन ने कहा कि प्रतिदिन लगने वाले चिकित्सा शिविर समर्पण मनोरमा की समाज को एक देन है। रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल भूपेन्द्र जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। समर्पण मनोरमा के संस्थापक जी.डी. लड्ढा ने स्वास्थ्य सेवाओं में किये जा रहे प्रयासों, निःशुल्क भोजन वितरण कैंसर अस्पताल एवं अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। रोटरी क्ल्ब के अध्यक्ष रो. रोहित जैन, रो. राजीव मिश्रा, रो. प्रेरणा चतुर्वेदी, रो. पारसमल पारख, रो. राजकुमार शिवहरे, कोषाध्यक्ष रो. राकेश मल्होत्रा, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष इंजी. एस. के. गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।
भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती नीलम समाधिया ने बताया कि अब अगले माह 27 मई को परिषद की ओर से चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में सुश्री पूजा सिंह, सुश्री प्रेरणा चतुर्वेदी, दिलीप जैन आदि ने भी सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मंच पर रोटरी के आगामी प्रांतपाल डॉ. प्रदीप पाराशर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मुकेश थरानी ने किया। आभार प्रदर्शन रो. मनीष चतुर्वेदी ने माना। इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल, सुश्री भावना शिवहरे, उदित चतुर्वेदी, प्रतीक जैन, सुभाष जैन, रमेश जैन बाबूजी, राकेश जैन, धर्मेन्द्र जैन, इंजी. बृजेश जैन आदि उपस्थित थे।