अपर आयुक्त ने देखी साफ सफाई व्यवस्था, लापरवाहों को थमाये नोटिस
ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने शहर के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई के कार्य में लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी किये गये है।
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बुधवार को ग्वालियर डिपो, पूर्व डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरत रहे पूर्व डिपो पर कार्यरत आउटसोर्स श्रमिकों का एक दिवस का वेतन काटकर भविष्य में ऐसी पुर्नवृत्ति न हो इसके लिये अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। साथ ही वार्ड क्र 03, 07, 08, 33 का भी उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं में पायी गयी अनियमितताओं के संबंध में डब्ल्यू.एच.ओ वार्ड 03, 08, जोनल हेल्थ ऑफीसर क्षेत्र क्र 07, सहायक डब्ल्यू.एच.ओ वार्ड क्र 08 एवं डोर-टू-डोर सुपरवाईजर वार्ड क्र 08 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया ह। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 33 में अनुपस्थित मिले 09 नियमित, विनियमित, आउटसोर्स कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन कटौत्रा किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।