sandhyadesh

झांसी मंडल में रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में “रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों एवं विभागों को सम्मानित किया गया।
इस सुअवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह समारोह केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उन समर्पित रेलकर्मियों के अथक परिश्रम, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता का सम्मान है, जिन्होंने झांसी मंडल को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान मंडल ने संरक्षा, संचालन, राजस्व, कार्मिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अवसंरचना विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि झांसी मंडल को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” में 8 रनिंग शील्ड प्राप्त हुईं, साथ ही महाराजा छत्रसाल सिंह छतरपुर स्टेशन को सर्वोत्तम स्टेशन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, मंडल के 20 कर्मचारियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” प्रदान किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तदुपरांत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा स्वागत अभिभाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, पुरस्कार विजेताओं एवं रेलकर्मियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए झांसी मंडल की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराते हुए कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।
समारोह के दौरान “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025” हेतु अनुशंसित 10 कर्मचारियों तथा “रेल सेवा पुरस्कार–2025” के अंतर्गत 53 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट स्टेशन एवं डिपो को 14 शील्ड प्रदान की गईं, जिसमें खजुराहो स्टेशन को  खजुराहो रेलवे स्टेशन को उत्कृष्ट रख रखाव शील्ड, डबरा रेलवे स्टेशन को उत्कृष्ट स्टेशन शील्ड, रेल सुरक्षा बल ग्वालियर पोस्ट को उत्तम रेल सुरक्षा शील्ड, वरिष्ठ खंड इंजीनियर सिग्नल मैंन लाइन झांसी को सिग्नल दक्षता शील्ड, वरिष्ठ खंड इंजीनियर दूरसंचार ग्वालियर को दूरसंचार दक्षता शील्ड, स्वास्थ्य केंद्र उरई को चिकित्सा दक्षता शील्ड, वरिष्ठ  खंड अभियंता घाटमपुर को उत्कृष्ट दक्षता शील्ड, ओरछा रेलवे स्टेशन को साफ सफाई शील्ड,  वरिष्ठ खंड अभियंता मऊरानीपुर को उत्कृष्ट दक्षता शील्ड, कल्याण अनुभाग एवं कल्याण निरीक्षक को उत्तम कार्मिक शील्ड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लॉबी को उत्तम लॉबी शील्ड,  वरिष्ठ खंड अभियंता उरई को उत्तम डिपो शील्ड, अंतिम निपटान अनुभाग झांसी को उत्तम लेखा शील्ड, कार्मिक विभाग को राजभाषा दक्षता शील्ड प्रदान की  तथा विद्युत (सामान्य) विभाग को मंडल की “उत्कृष्ट रख-रखाव शील्ड” से भी सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं टीम भावना ही मंडल की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कर्मचारी भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक नन्दीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरुप मिश्र सहित  सभी विभागों के शाखाधिकारी, उ.म.रे. महिला समाज सेवा समिति की पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, यूनियन प्रतिनिधि, प्रेस एवं प्रिंट मीडिया के सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा आयोजन में शामिल सभी विभागों को सामूहिक रूप से 50000 रुपए की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->