मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना खतरनाकः डीएसपी यातायात चौहान

ग्वालियर। सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरूवार को समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
सिकंदर कंपू स्थित सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरूवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस ने किया। कार्यक्रम में डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान ने उपस्थित छात्रों से कहा कि “आप सभी देश का भविष्य हैं। सड़क पर आपकी छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। हमेशा सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें, वाहन में बैठते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएँ और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना कभी न भूलें। मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए सड़क पार करना या वाहन चलाना अत्यंत खतरनाक है। यातायात नियमों का पालन कर आप न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, बल्कि अपने परिवार और समाज की भी रक्षा करेंगे।”
इसी प्रकार थाना प्रभारी यातायात कम्पू के.पी तोमर, थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड़ धनंजय शर्मा व थाना प्रभारी यातायात गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी के द्वारा स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के मूल सिद्धांतों अवगत कराया गया। थाना कोतवाली क्षेत्रातंर्गत सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक चंद्रभान सिंह चडार व थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा के द्वारा गोरखी स्कूल में सभी छात्रों एवं स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में जानकारी दी गई।  

posted by Admin
87

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->