मुरार नदी के जीर्णोद्धार के लिये कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने किया अवलोकन

ग्वालियर । “नमामि गंगे योजना” के तहत मुरार नदी के जीर्णोद्धार के लिये किए जा रहे कार्यों का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विभागीय अधिकारियों के साथ भ्रमण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नमामि गंगे योजना के तहत मुरार नदी के जीर्णोद्धार के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुरार नदी में मिलने वाले गंदे पानी को चिन्हित करने एवं मुरार नदी के जल को रोकने के लिये किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने हेतु सात दिन में ड्रोन से सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि मुरार नदी में अतिक्रमण का कोई भी प्रकरण चिन्हित होता है तो उस पर तत्परता से कार्रवाई की जाए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि मुरार नदी के आसपास सौंदर्यीकरण कार्य को विभागीय योजनाओं के साथ-साथ जनभागीदारी से करने के प्रयास किए जाएं। बरसात से पूर्व मुरार नदी से गाद हटाने के लिये विशेष अभियान चलाकर कार्य किया जाए। वृक्षारोपण के कार्य को भी जन आंदोलन बनाया जाए। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मुरार नदी के जीर्णोद्धार के लिये किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। ड्रोन सर्वे के माध्यम से नदी में मिलने वाले गंदे पानी के स्थानों को चिन्हित करने के साथ-साथ अतिक्रमण को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। 

posted by Admin
286

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal