जीरो वेस्ट इवेंट की थीम पर गौशाला में मनाया गया रामोत्सव

- सांस्कृतिक एवं मलखम्ब का आयोजन हुआ
ग्वालियर। आनंद उत्सव 2025 के तहत नगर निगम की लालटिपारा स्थित आदर्श गौशाला में देशज दर्शन महोत्सव के अंतर्गत रामोत्सव, ग्रामोत्सव और विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। यह पूरा आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित था। इस आयोजन में बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर, रामनामी संप्रदाय के विद्वान एवं सिक्ख निहंग परंपरा के अजीत सिंह, कंवल सिंह, हरियाणा, गुजरात से जेना भाई पटेल, सतेंद्र सिंह लोहिया, संत श्रृषभ देवानंद महाराज, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, निगम आयुक्त अमन वैष्णव मौजूद थे।
नगर निगम गौशाला का संचालन संभाल रहे श्रृषभ देवानंद महाराज के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के स्थापना दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने गौशाला में रामोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी भारतीय वेशभूषा में आये थे। रामोत्सव के लिए गौशाला में गौमय से भगवान श्रीराम की प्रतिमा, धनुष बनाए गए। भगवान श्रीराम का अतिथियों, संतों एवं गौभक्तों ने पूजन किया, साथ ही गौमाता का पूजन किया गया। ग्रामोत्सव के लिए गौशाला में ग्रामीण परिवेश से जुडी अधिकांश वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया था। पराली का उपयोग अतिथियों के बैठने के लिए सोफा, कुशन, बनाया गया, वहीं ग्रामीण परिवेश के लिए बैलगाडी, झोपडी इत्यादि बनाकर किया गया। विवाह उत्सव में वर वधु ने गौमाता और संतों का पूजन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद वर-वधु के फेरे का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। नगर निगम की आदर्श गौशाला में इस पूरे आयोजन के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि जरा भी कचरा ना हो। इसके लिए वहां पर करीब 2000 अतिथियों के भोजन की व्यवस्था के लिए थालियों की व्यवस्था की गई थी। अतिथियों ने थालियों में प्रसादी ली, और स्टील के गिलासों में सभी को जल वितरित किया गया। आयोजन के दौरान वहां पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, इसमें कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं भजन गायन की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त सुनील सिंह, उत्तम जखनिया, सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह, जीतेंद्र यादव, दीपक झा, वेदसिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

मलखम्ब के प्रदर्शन देख आश्चर्यचकित हुए लोग
गौशाला में रामोत्सव, ग्रामोत्सव के दौरान मलखम्ब खेल प्रदर्शन का आयोजन आईजी अरविंद कुमार सक्सेना एवं एसडीओपी संतोष पटेल के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा ने किया। मलखम्ब का प्रदर्शन एकलव्य अवार्डी इंद्रजीत नागर, संजय कुशवाह, हिमांशु चैरसिया द्वारा कोच सौरभ मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। 

posted by Admin
513

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal