जिला स्तरीय प्राचार्य संगोष्ठी आयोजित

ग्वालियर। भारत स्काउट एवं गाइड के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार जिला स्तरीय प्राचार्य संस्था प्रमुख संगोष्ठी का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गजराराजा में किया गया। जिसमें ग्वालियर जिले के विद्यालयों से 165 प्राचार्य संस्था प्रमुख उपस्थित हुए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट अजय कटियार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेंद्र सिंह जादौन जिला मुख्य आयुक्त तथा प्रांताध्यक्ष म प्र राज्य कर्मचारियों संघ सुरेंद्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। 
बैठक में प्राचार्य संगोष्ठी के निर्धारित पाठ्यक्रम पर चर्चा संचालक मंडल द्वारा की गई। संचालक मंडल में सुरेंद्र सिंह भदौरिया, सुरेश चंद्र शर्मा, श्रीमती आशा सिंह, एसडी उपाध्याय, आरएस ठाकुर द्वारा संस्था प्रमुखों की भूमिका पर चर्चा कर पंजीकृत अपंजीकृत विद्यालय एवं दलगठन पर चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी  अजय कटियार ने समस्त प्राचार्यगणों को विद्यालयों में स्काउट गाइड दल संचालित करने समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालय 100 प्रतिशत पंजीकृत होना अनिवार्य ओवायएमएस पर स्काउट गाइड की जानकारी अपलोड करना एवं जिले से समय-समय पर जारी कार्यक्रमों को समय सीमा में संपादित करने के सख्त निर्देश जारी किए। बैठक का संचालन शंकर सिंह एएसओसी द्वारा किया गया। आभारएस डी उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->