ग्वालियर में 14 व 15 नवंबर को होगा देशभर के मराठा बंधुओं का आयोजन

ग्वालियर | मराठा सेवा संघ व न्यायदान कक्ष, मध्यप्रदेश का पंचम राष्ट्रीय अधिवेशन ग्वालियर में 14 व 15 नवंबर को आयोजित होगा। यह जानकारी मराठा सेवा संघ जिला ग्वालियर की अध्यक्ष सोनल चव्हाण, न्यायदान कक्ष मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एडवोकेट जयंत शितोले, संभाग अध्यक्ष शरद चव्हाण, सचिव वीरेंद्र शिंदे एवं जिजाऊ बी ग्रेड अध्यक्ष नीरू बायबसे द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से 350 मराठा बंधु शामिल होंगे। 14 नवंबर को शाम 4 बजे से गिर्राज जी मंदिर, जयेंद्रगंज से चल समारोह नाट्य मंदिर, दालबाजार तक जाएगा। इसमें बच्चे शिवाजी महाराज और जीजाबाई की वेशभूषा में चलेंगे। उनके साथ बुरहानपुर से आई 25 महिलाएं भजन और नृत्य करती हुई नाट्य मंदिर तक पहुंचेंगी। नाट्य मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी और बिहारी गायन होंगे। ग्वालियर की प्राची खेडकर और मोहिनी देवले अपनी प्रस्तुति देंगी। सोनल चव्हाण और एडवोकेट जयंत शितोले ने बताया कि 15 नवंबर को चेंबर ऑफ कॉमर्स में “भविष्य की चुनौतियां एवं परिवर्तन की पहल” विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे।

posted by Admin
32

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->