कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में हुई आमजनों की समस्याओं की सुनवाई


ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जन-सुनवाई में आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। 
कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में मदद की उम्मीद लेकर पहुँचे लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई। जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के आवश्यकता के अनुसार सहायता भी उपलब्ध कराई गई। जनसुनवाई में 17 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 10 आवेदन दर्ज किए गए। शेष 7 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप के साथ दिए गए।

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->